Homeउत्तर प्रदेशबाइक-ई रिक्शा भिड़ंत में महिला की मौत

बाइक-ई रिक्शा भिड़ंत में महिला की मौत

7 / 100 SEO Score

तिलोई, अमेठी – मोहनगंज के तिलोई कस्बे में बाइक और ई रिक्शा की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई और दाे बाइकसवार घायल हो गए। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव कमई निवासी सुनील कुमार (34) रविवार करीब 11 बजे बाइक से अपनी पत्नी सुनीता (32) और दादी मोहनदेई (65) को लेकर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गूंगेमऊ गांव रिश्तेदारी जा रहे थे। कस्बे में तिलोई सेमरौता मार्ग स्थित एसपीएन इंटर कॉलेज के पास एक ई-रिक्शा लोहे का गेट लाद कर जा रहा था, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार तीनों लोग गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों की मदद से स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोहनदेई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के 14 बर्षीय बेटी उषा तथा 10 वर्षीय बेटा आयुश है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मौके पर चालक लेकर ई-रिक्शा भाग गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular