हैदरगढ़, बाराबंकी – मंगलवार को दोपहर उस समय जोरदार हादसा हो गया। जब असंद्रा की तरफ से आ रहे बाइक सवार यूपी 41, ए जेड 4383 को हैदरगढ़ की तरफ से आ रही पिक अप गाड़ी यूपी 32, जे एन 0036 से भिडंत हो गई।घायल व्यक्तियों की पहचान अनिल पुत्र बंशीलाल निवासी जरौली, अरविंद पुत्र मनीराम जरौली के रूप मे हुई है। घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया। जहाँ पर उनका प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार दोनों को सिर मे गंभीर चोटे आयी हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक पिकप ड्राइवर शायद नशे मे था और गलत साइड से आकर बाइक सवार को ठोंक दिया। जिसके बाद आसपास के लोग दौड़े लेकिन ड्राइवर पिकप लेकर मौके से भागने मे सफल रहा।
बाइक और पिकप को जोरदार टक्कर, 2 घायल
RELATED ARTICLES




