Homeउत्तर प्रदेशबाइक की टक्कर से महिला की मौत पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

बाइक की टक्कर से महिला की मौत पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

7 / 100 SEO Score

कोठी, बाराबंकी- कोठी चैराहा पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे सड़क पार कर रही मां-बेटी को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। दोनों सड़़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी कोठी ले जाएगा जहां  चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कोठी थाना क्षेत्र के पूरे कुबेर मजरे कोठी गांव निवासी सुमित्रा देवी करीब 58 वर्षीय पत्नी स्व. शिवप्रसाद सोमवार सुबह करीब 11रू00 बजे समान खरीददारी को लेकर वृद्धा  कोठी चैराहा पहुंची थी। तभी हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग को पार करते समय नईसड़क तिराहा तरफ जा रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार युवक अरविंद रावत (20) पुत्र रमेश रावत निवासी बक्करपुर मजरे मीरापुर थाना कोठी ने ठोकर मार दी। दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी कोठी पहुंचाया।
जहां चिकित्सक ने महिला को वृद्धा का मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया है। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular