Homeउत्तर प्रदेशबाईकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो गंभीर जखमीं

बाईकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो गंभीर जखमीं

7 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी- तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की अनियंत्रित होकर आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से जख्मीं हो गए। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे दोनों जख्मियों के परिवारीजनों ने निजी वाहनों की मदद से दोनों जख्मीं युवकों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जहांगीराबाद की ओर से सदरूद्दीन पुर की तरफ जा रहे थाना मसौली के शहाबपुर निवासी मोहम्मद सद्दाम पुत्र आजम  निवासी कपड़ा बेचने के लिए सदीपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे अटवा कब्रिस्तान के निकट पहुंचे तभी सामने से सदरूद्दीनपुर की तरफ से आ रहे रामजी चैरसिया पुत्र दिलीप कुमार चैरसिया की मोटरसाइकिल उनकी मोटरसाइकिल में  आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर मौके पर  पहुंची मुकामी जहांगीराबाद पुलिस ने दोनों के घर वालों को सूचना देकर एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बाराबंकी भेज रहे थे तभी दोनों के परिवार जनों ने आकर अपने निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए घटना सुबह 9रू45 की बताई जा रही है। मामले में जानकारी देते हुअ थाना प्रभारी अभय मौर्य ने बताया दोनों बाईक चालकों को मामूली चेट आयीं थीं। लेकिन परिवारीजन उन्हें इलाज के लिए  जिला अस्पताल ले गए। लेकिन दोनों की तरफ कहने पर भी कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular