Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशबाबा रामसनेहीघाट मंदिर की दीवार में फंसा अजगर, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

बाबा रामसनेहीघाट मंदिर की दीवार में फंसा अजगर, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

रामसनेहीघा, बाराबंकी – बाबा रामसनेहीघाट की पुण्यस्थली जहां प्रत्येक मंगल को श्रद्धालुओं को भीड़ लगती है। वही आज दीवार में फंसे हुए अजगर को देखकर भक्तों में आश्चर्य दिखा और यह भी हुआ कि बाबा की कृपा बाबा किस रूप में कहां दर्शन दे जाएं! एक अलौकीक आश्चर्यचकित घटना है। बताते चलें कि बाबा रामसनेही दास मंदिर में आज एक सांप के दिखने से हड़कंप मच गया।मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मंदिर की अंदरूनी दीवार के कोने में फंसा सांप दिखाई दिया। मंदिर में दर्शन करने आए लोगों ने जैसे ही सांप को देखा, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। श्रद्धालुओं ने तुरंत इसकी सूचना मंदिर के महंत सूरज गोस्वामी को दी। महंत ने बिना देर किए वन विभाग को इस घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। बीट प्रभारी ऋषभ शर्मा और वनकर्मी विनोद ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने सावधानी से सांप को पकड़ा और सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। बाद में इस रेसलर वाइपर को पास के एक घने जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह प्रजाति आमतौर पर जंगली इलाकों में पाई जाती है। मानव बस्ती में इनका आना दुर्लभ होता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी दिखे तो संबंधित विभाग को जानकारी दे दिया जाये ताकि सुरक्षित तौर पर इन्हें घने जंगलों में भेज दिया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular