Homeउत्तर प्रदेशबाल दिवस के अवसर पर बीएलवी इंटर कॉलेज में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

बाल दिवस के अवसर पर बीएलवी इंटर कॉलेज में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

3 / 100 SEO Score

कोठी, बाराबंकी- बाल दिवस के अवसर पर स्थानीय चैराहा स्थित बाल विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। स्कूल परिसर में स्थित खेल मैदान में छात्र-छात्राएं आपस में खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी, कुर्सी दौड़, स्पून गेम व मेंढक दौड़ आदि संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रथम प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ इतिहास के पन्नों दर्ज उनके योगदान का व्याख्यान किया। उनकी आत्मकथाओं के बारे में बताया।
इस मौके पर तिलकराम वर्मा, अशोक कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार, अनिल, राजकरन, गंगाराम, उमेश चंद्र, गायत्री दीक्षित, अंकिता, उमाकांती, श्रवण कुमार, आरके वर्मा, राममिलन समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षकाए मौजूद रहे।

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular