Homeउत्तर प्रदेशबाल दिवस के रूप में मनाया गया पं. नेहरु का जन्म दिवस

बाल दिवस के रूप में मनाया गया पं. नेहरु का जन्म दिवस

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी- प्रयाग पब्लिक स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन स्टाल लगाया। बाल दिवस पर स्कूलों में बाल मेला आयोजित किए गए। मेले में बच्चों द्वारा लगाए गए खूबसूरत स्टाल लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। परिजनों के साथ शिक्षकों ने जमकर खरीदारी की। स्कूलों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए गए। जिसमें चाचा नेहरु के जीवन पर प्रकाश डाला गया देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु को बच्चों से गहरा लगाव था जिस कारण उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। गुरुवार को बाल दिवस को लेकर जिले भर मेंविद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया। बाराबंकी के प्रयाग पब्लिक स्कूल देवां में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मेला में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने माइक्रोनी, मोमोज, फिंगर चिप्स, चटपटा आलू, पानी के बताशे, पॉपकॉन, मैगी, छोला चावल, मिल्क शेक, स्टेशनरी शॉप, प्लांट नर्सरी, हैंड मेड आइटम, चना, आलू टिक्की की दुकाने लगी थी। बाल मेले का उद्घाटन नगर पंचायत देवां के चेयरमैन मो. हारून वारसी ने किया।
इस दौरान स्कूल के अध्यक्ष सत्यनाम शर्मा, प्रबंधक सत्य प्रकाश वर्मा, प्रतिभा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गुरू मिलन वर्मा और प्रयाग पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजा हिमांशु शर्मा एवं स्कूल के समस्त अध्यापकध्अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular