Thursday, February 12, 2026
spot_img

16.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशबाल श्रम उन्मूलन अभियान में 11 सेवायोजकों को नोटिस

बाल श्रम उन्मूलन अभियान में 11 सेवायोजकों को नोटिस

हरख, बाराबंकी- उत्तर प्रदेश शासन और  जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में श्रम विभाग के नेतृत्व में, चाइल्ड लाइन और संवाद सामाजिक संस्थान एनजीओ की संयुक्त टीम द्वारा शहर के स्टेशन रोड, गांधी नगर  घोसियाना, सत्यप्रेमी नगर, पटेल तिराहे पर सघन रुप से बालश्रम  उन्मूलन अभियान अंतर्गत छापेमारी कर 11 लोगों को नोटिस जारी किया गया। बताते चलें कि बाल श्रम विभाग की टीम व एनजीओ की संयुक्त टी की छापामार कार्रवाई में 11प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कुल 14 किशोर श्रमिको को  कार्य करते पाये जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम 1986 के तहत नियमानुसार नोटिस जारी किया।
अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहन लाल यादव एवं योगेश दीक्षित के साथ चाइल्ड हेल्प लाइन के जिला समन्वयक मनोज कुमार व संवाद सामाजिक संस्थान के जिला समन्वयक विनोद कुमार आदि रहे। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद को बाल श्रम से मुक्त करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular