Homeउत्तर प्रदेशबिगड़े मौसम में किसानों की फसल को पहुंचे नुकसान की भरपाई को...

बिगड़े मौसम में किसानों की फसल को पहुंचे नुकसान की भरपाई को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

7 / 100 SEO Score

रामनगर, बाराबंकी- तहसील रामनगर में आज जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष रामकुमार लोधी के नेतृत्व में तहसीलदार रामनगर भूपेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम से ज्ञापन दिया गया। जिसमें इन लोगों ने मांग की है कि बारिश की वजह से जो धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है। उसका जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए।
तहसील क्षेत्र के किसानों की फसल इस बेमौसम बारिश से नष्ट हो गई है और जिससे उनके घर परिवार को चलाने में जीविकोपार्जन की समस्याएं होगी। तहसीलदार ने कहा कि जो फसलों का नुकसान हुआ है हम लोग हल्का लेखपालों के माध्यम से सत्यापन का कार्य कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
शासन के निर्देश के चलते जल्द से जल्द सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। तहसील प्रशासन हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार खड़ा है। तहसीलदार ने यह भी बताया कि जल्द से जल्द इन सब की फीडिंग करके जिलाधिकारी को इसकी रिपोर्ट दी जाएगी और डीएम के निर्देशानुसार खराब हुई फसलों का मुआवजा निर्धारित किया जाएगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular