Homeउत्तर प्रदेशबिजनौर- चांदपुर थानाध्यक्ष द्वारा अभद्रता व मर्यादा उल्लंघ्न के चलते पत्रकारों...

बिजनौर- चांदपुर थानाध्यक्ष द्वारा अभद्रता व मर्यादा उल्लंघ्न के चलते पत्रकारों में आक्रोश

14 / 100 SEO Score

थाना अध्यक्ष द्वारा पत्रकार से की गई अभद्रता व छवि धूमिल करने के उद्देश्य से दलाल बता कराए गए ट्वीट को लेकर पत्रकारों में है आक्रोश

जिलाधिकारी समेत जिले भर की सभी तहसीलों में पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप थानाध्यक्ष पुष्कर मेहता पर कार्यवाही की मांग ।

दरअसल यह पूरा मामला जनपद बिजनौर के तहसील चांदपुर का है जहां वीते कुछ दिन पूर्व थानाध्यक्ष कोतवाली चांदपुर द्वारा पत्रकार विकास शर्मा के साथ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की गई थी । तथा पत्रकार की छवि धूमल करने के लिए षड्यंत्र रच एक्स ट्विटर के माध्यम से दलाल बता कर ट्वीट कराया गया था जिसे बाद में अकाउंट सही डिलीट कर दिया गया। जिसमें ट्वीट को लेकर एक आरक्षी का ऑडियो भी सामने आया है ।

थाना अध्यक्ष के इस प्रकार के कृत्य से पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। वहीं प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिजनौर राम अर्ज द्वारा की जा रही है।

जाँच को १० दिनों से अधिक समय हो गया लेकिन जाँच रिपोर्ट अभी तक जमा नही हुई और नही आरोपी पुलिस अधिकारी पर कोई भी कार्यवाही की गई क्योंकि यह मामला पत्रकार से संबंध रखता है।

आज उसी को लेकर जिले के पत्रकारों और पत्रकार प्रेस महासंघ जिला इकाई ने उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी जी के पास अपनी पीड़ा बताने और न्याय पाने के लिए जिलाधिकारी बिजनौर सहित जनपद की सभी तहसीलों में ज्ञापन सौंप थाना अध्यक्ष के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

14 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular