रामनगर, बाराबंकी – थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम बरियारपुर निवासी विश्राम पुत्र यदुनंदन के गेहूं खेत में दोपहर करीब 1रू45 पर अचानक आग लग गई। राहगीर ने आग की लपेट उठाती देख किसान को उसके घर सूचना दी । सूचना पर गांव में कोहराम मच गया ।और गांव के लोगों ने खेतको पहुंच आग बुझाने मैं काफी मशक्कत की काफी मेहनत बाद भी करीब 5 बिगहां गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । फायर ब्रिगेड व 112 पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग को बुझाने में सफल रहे। जिससे सैकड़ो बीघा गेहूं की फसल जलने से बच गई । । लोगों की माने तो सरकारी नलकुप से विश्राम के खेत से होते हुए बरियारपुर लाइट गई है जिसका पोल विश्राम के खेत में लगा है दोपहर में बिजली आई और अचानक तारसे आज की चिंगारी निकली और गेहूं की फसल में आग लग गई । सूचना पाकर मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्रकुमार वर्मा ने पहुंचकर पीड़ित किसान से आवश्यक अभिलेख लेकर सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया।
बिजली की चिंगारी से लगी आग गेहूं की फसल जलकर राख
RELATED ARTICLES




