Homeउत्तर प्रदेशबिजली गिरने से महिला की मौत

बिजली गिरने से महिला की मौत

6 / 100 SEO Score

बाजारशुकुल – अमेठी क्षेत्र के रामगिरि मठ ऊंचगांव निवासी श्रीदेवी 32, की बृहस्पतिवार शाम गिरी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बसंते के मुताबिक शाम को बारिश के दौरान उनकी पत्नी घर के सामने रखे उपले हटा रही थी। इसी दौरान अचानक उन पर बिजली गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। आननफानन ग्रामीणों संग उनको लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। श्रीदेवी की मौत के बाद बेटे मनीष व रिषभ संग बेटी अंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। राजस्व विभाग को सूचना दी गई है। एसडीएम अभिनव कनौजिया ने बताया कि बिजली गिरी से महिला की मौत की जानकारी मिली है। राजस्व लेखपाल को मौके पर भेज रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular