Wednesday, February 11, 2026
spot_img

19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशबिना रजिस्ट्रेशन चल रहे 10 ई रिक्शा और 7 ओवर लोड वाहन...

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे 10 ई रिक्शा और 7 ओवर लोड वाहन किए गए सीज

फतेहपुर,  बाराबंकी – जनपद में  लगातार जारी ईरिक्शा चेकिंग अभियान में तहसील क्षेत्र के फतेहपुर कुर्सी मार्ग पर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा एक बिशेष अभियान चलाकर विभाग की परिर्वतन टीम ने अवैध ई-रिक्शा और ओवर लोड वाहन सीज किए।
मालूम हो कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला और यात्रीध् मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की  और चेकिंग के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस वाले 10 ई रिक्शा को थाना कुर्सी में बंद किया गया इसके अलावा टीम ने 7 ओवर लोडिंग वाहनों को भी सीज किया अंकिता शुक्ला ने बताया कि अवैध वाहनों के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा यह कार्यवाही सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है

,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular