Thursday, February 12, 2026
spot_img

16.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशबिना वाजिब ड्राइविंग लाइसेंस नाबालिंग चला रहे आटो व टैम्पों बढ़ा रहे...

बिना वाजिब ड्राइविंग लाइसेंस नाबालिंग चला रहे आटो व टैम्पों बढ़ा रहे जान का जोखिम

जैदपुर, बाराबंकी- अपरिपक्प चालकों के आटों चलाने को लेकर बढ़ रही दुर्घटनाओं के चलते लोग परेशान हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग आटो संचालकों की ओर से मिलने वाले सुविधा शुल्क के चलते इनपर कार्रवाई करने से परहेज करता नजर आ रहा है। जिससे बिना वाजिब ड्राइविंग लाइसेंस तेज रफ्तार में चला रहे लापरवाह विक्रम व आटो भीड़ भाड़ वाली जगह भी फर्राटा भर लोगों की जान जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे।
जानकारी के अनुसार कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय आटो चालकों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। जिसमें भारी संख्या में नाबालिग व बिना लाइसेंस के मासूम भी आटो पाईलेट बने आम जनता को मौत का नेवता देते देखें जाते हैं। फिर भी पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न होने से आये दिन हादसे होते रहते हैं। जिससे चलते  लोगों को अपनी जान भी  गंवानी पड़ती है।  ज्ञात होकि जहां दो वक्त की रोटी के लिये तमाम आटो चालक कस्बे सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं इनमें तमाम आटो चालक बिना लाइसेंस व कागज के भारी संख्या में मासूम भी देखने को मिलते हैं। और आये दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। दिखावे के लिये कभी कभार आरटीओ की आमद होती है।फिर भी जाते ही शुरू हो जाता  है। डग्गामार वाहनों का तांडव।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular