Wednesday, February 11, 2026
spot_img

26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशबिहार में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, पैदल आए थे...

बिहार में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, पैदल आए थे 6-7 लुटेरे, पुलिस ने 02 को मारी गोली, किया गिरफ्तार

बिहार – के भोजपुर जिले में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट का मामला सामने आया है। हथियार से लैस बदमाशों ने नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क के शोरूम से करोड़ों के गहने और नकदी लूट लिया। ये मामला नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक का है।भीड़भाड़ वाले इलाके में 6 से 7 की संख्या में हथियारों से लैस बदमाशों ने तनिष्क शोरूम में गहने और नकदी की लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान लूटपाट करते हुए यह बदमाश करीब आधे घंटे तक शोरूम के अंदर रहे। बाहर किसी को लूट की भनक तक नहीं लगी।इन हथियार बंद बदमाशों ने तनिष्क शोरूम में कार्यरत गनमैन की बंदूक भी लूट ली। सभी लुटेरे पैदल ही आए थे और पैदल ही भाग गए। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना सहित भारी संख्या में पुलिस बल तनिष्क शोरूम में पहुंच गई। तब तक लूट की घटना को अंजाम देकर सभी बदमाश भाग निकले थे.ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के लूट कांड में भाग रहे 2 अपराधियों को पुलिस ने पैर में गोली मारी है। दोनों अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। भोजपुर जिले के बड़हरा थाने इलाके ये गिरफ्तारी हुई है। घायल बदमाश छपरा के डोरीगंज की तरफ भागने की फिराक में थे। पुलिस ने दो झोला लूटे गए गहने को बरामद किया। ज्वेलरी में लूट के बाद 4 बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस अब इन चारों बदमाशों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular