Homeउत्तर प्रदेशबिहार में दुर्घटनाग्रस्त हुए शेष बचे हुए तीर्थ यात्रियों से भरी बस...

बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हुए शेष बचे हुए तीर्थ यात्रियों से भरी बस पहुंची हैदरगढ़सांत्वना देने पहुंचे हैदरगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी

7 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी। हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जाने वाली बस जो गया तीर्थ स्थल व अन्य तीर्थ स्थलों से वापस आ रही थी का बिहार प्रांत में ही अचानक डंपर की चपेट में आकर भीषण एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें तीन लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। लगभग 12 से 14 लोग गंभीर घायल हो गए थे जिनका इलाज नजदीक की अस्पताल में कराया गया। कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर भेज दिया था। शेष बचे हुए यात्री 29 सितंबर को लगभग शाम 5रू20 बजे लगभग हैदरगढ़ में चैराहे आने की खबर को लेकर सभी गया तीर्थ स्थल यात्रियों को ले जाने वाली बस  की वापसी की खबर सुनते ही पारिवारिक जन हैदरगढ़ मेन चैराहे पर पहुंच गए।
उपरोक्त सूचना मिलते ही आनन फानन में हैदरगढ़ के नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी अपने सहयोगियों के साथ चैराहे के निकट बस स्टेशन पर गाड़ी को रुकवा कर सभी यात्रियों  से रूबरू हुए और सबका कुशल क्षेम पूछते हुए मृतक के परिवारीजनों को सांत्वना दी। उन्होंने सुरक्षित बचे तीर्थ यात्रियों से कहा आप सभी सुरक्षित हैं इसके लिए हम सभी ईश्वर को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। यात्रियों से मिलने व देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया।
अमित मिश्रा रामेंद्र तिवारी कल्लू यादव डीपी यादव सियाराम संतोष कुमार शुक्ल प्रधान सरायरावत आदि सैकड़ो लोगों ने यात्रियों को सांत्वना प्रदान की।
इनसेट

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular