Homeउत्तर प्रदेशबीडीओ पूजा सिंह ने 51 बच्चों का कराया अन्नप्राशन

बीडीओ पूजा सिंह ने 51 बच्चों का कराया अन्नप्राशन

10 / 100 SEO Score


सिद्धौर, बाराबंकी- स्थानीय विकास खंड के सभागार कक्ष में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें 6 माह तक के बच्चों का अन्नप्रासन भी करवाया गया।
   सोमवार को विकासखंड सभागार में बाल विकास परियोजना अधिकारी इंद्र लता यादव की देखरेख में खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह ने 6 माह पूर्ण कर चुके  51 बच्चों को अन्नप्रासन करवाया।आयोजित कार्यशाला में अन्य से बने व्यंजन रेसिपी पोषण वाटिका से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई।आंगनबाड़ी महिलाओं द्वारा रंगोली भी बनाई गई।बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदु लता यादव द्वारा सभी बच्चों को कटोरी चम्मच खिलौना भी दिया गया।
सिद्धौर सुपरवाइजर प्रमिला जोशी, ममता पाल, रीनम, रूपमा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आदि मुख्य सेविकाएं आंगनबाडी कार्यकत्री मौजूद रहीं।


10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular