Homeउत्तर प्रदेशबीडीओ मसौली की अध्यक्षता में आयोजित ब्लाॅक दिवस में प्रस्तुत शिकायतों में...

बीडीओ मसौली की अध्यक्षता में आयोजित ब्लाॅक दिवस में प्रस्तुत शिकायतों में आधा दर्जन हुई निस्तारित

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – खण्ड विकास अधिकारी सन्दीप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित ब्लाॅक दिवस में आयी आधा दर्जन शिकायतो के निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियो एव कर्मचारियों को दिये। ब्लाॅक सभागार मे आयोजित ब्लाक समाधान दिवस मे ग्राम पंचायत  सादामऊ की पंचायत सहायक मनीषा ने खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देते हुए क्रोप सर्वे से डियूटी कटवाने की मांग की प्रार्थना पत्र मे पंचायत सहायक ने गर्भवती होने के कारण होने वाली दिक्क़त की वजह बताई। वही अकबरपुर धनेठी निवासी रमेश सिंह ने परिवार रजिस्टर मे नाम में संसोधित के लिए प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम पंचायत मसौली की आकिला बानों ने आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिया, मसौली के मजरे बुद्धि पुरवा के निवासी जगदीश,कन्धाई लाल, अखिलेश, इन्द्र जीत सहित लोगों ने खड़ंजा और पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग की है।जिस पर खण्ड विकास अधिकारी सन्दीप श्रीवास्तव ने सम्बंधित कर्मचारियों को निस्तारित करने का निर्देश दिया है। इस मौक़े पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम, ए डी ओ आई एस बी मदन गोपाल कनौजिया, लघु सिंचाई अभियंता अरुण कुमार व्यास सहित समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular