Homeउत्तर प्रदेशबीती रात उजरवारा गांव के पास सडक हादसे का मामला मृतक की...

बीती रात उजरवारा गांव के पास सडक हादसे का मामला मृतक की हुई पहचान

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र अंतर्गत उजवारा गांव के पास फतेहपुर रामनगर रोड पर ब्रहस्पतिवार दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उजरवारा गांव के पास फतेहपुर वाया रामनगर रोड पर बृहस्पतिवार की देर रात राहगीरों को एक युवक खून से लथपथ अवस्था में पडा मिला, जिसकी सूचना  राहगीरों ने तुरंत पीआरबी पुलिस को दी  सूचना पर पहुंची पुलिस ने  युवक को तत्काल फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे  परीक्षणोपरान्त मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह मृतक की पहचान उजरवारा गांव निवासी राहुल (28) के रूप में हुई। मृतक के पिता पप्पू ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की परीजनों के अनुसार, राहुल नशे का आदी था और बृहस्पतिवार की शाम को बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से शव मिलने की सूचना मिली
उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular