Homeउत्तर प्रदेशबुलेट रोकने से नाराज युवकों ने किया था हमला

बुलेट रोकने से नाराज युवकों ने किया था हमला

6 / 100 SEO Score

कुड़वार, सुल्तानपुर – बुलेट रोकने से नाराज युवकों ने दरोगा व सिपाही पर लोह की रॉड से हमला किया था। दरोगा को गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जबकि सिपाही को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस दो नामजद व अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। सोमवार देर्रशाम प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा पुलिस टीम के साथ कुड़वार कस्बे में गश्त पर थे। तभी बुलेट सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकले। इस घटना के थोड़ी देर बाद पुलिस टीम में शामिल दरोगा रामबाबू सिंह सिपाही अनुज तिवारी के साथ क्षेत्र भ्रमण में निकल गए। दोनों लौट रहे थे। तभी वाहन चेकिंग से नाराज अभय प्रताप सिंह उर्फ शक्ति सिंह निवासी गौहनिया, थाना गौरीगंज, अमेठी और अमरनाथ तिवारी उर्फ लोदे निवासी प्रतापपुर, थाना कुड़वार बाइक से प्रतापपुर गांव के पास पहुंचे और रुकने की आवाज दी। दरोगा रामबाबू सिंह और सिपाही अनुज तिवारी रुकते ही बाइक सवार दोनों लोग उन्हें गालियां देने लगे। आरोपियों के घर की महिलाएं व पुरुष भी लाठी-डंडा व लोहे के राॅड लेकर पहुंच गए। विरोध करने पर अभय प्रताप सिंह और अमरनाथ तिवारी ने दरोगा और सिपाही पर हमला कर दिया। सिपाही अनुज तिवारी की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस दोनों को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां दरोगा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दरोगा रामबाबू की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर अभय प्रताप सिंह व अमरनाथ तिवारी को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular