Homeउत्तर प्रदेशबेची जमीन को विक्रेता ने दोबारा बेचा, पीड़ित भाईयों ने दर्ज कराया...

बेची जमीन को विक्रेता ने दोबारा बेचा, पीड़ित भाईयों ने दर्ज कराया मुकदमा

2 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – असन्द्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी सिद्धौर के सुसवाई गांव में तीन भाइयों ने संयुक्त रूप से एक जमीन खरीदा था। उसके दाखिल खारिज कराने समय उस जमीन की पहले से दूसरे हाथों बिक्री होने की जानकारी हुई। तब उसने रुपए वापस करने मांगी। मगर विक्रेता मुकर गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना जैदपुर के अहिरन पुरवा निवासी राम किशुन का कहना है कि अपने भाई धर्मराज व संतराम के साथ  पुलिस चौकी सिद्धौर क्षेत्र के सुसवाई गांव निवासी शिवकुमार और उनकी पत्नी कृष्णावती से भूमि खरीदा था। जिसमे ससुवाई गांव निवासी मो रिहान व रामकुमार गवाह थे। चकबंदी के समापन के बाद जमीन के दस्तावेज तहसील हैदरगढ़ पहुंचे। जहां दाखिल खारिज करने समय राम किशुन को मालूम चला कि यह जमीन 2012 में ही शिव कुमार ने मार्च 2012 में ही वासुदेव प्रसाद पुत्र राधेश्याम निवासी एल्डिको चौराहा असरफ विहार कालोनी चिनहट लखनऊ को बेच दिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से की।उनके आदेश पर थाना असन्द्रा आलोक मणि त्रिपाठी ने उक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

2 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular