Homeउत्तर प्रदेशबैंक एजेंट ने रची थी लूट की झूठी कहानी

बैंक एजेंट ने रची थी लूट की झूठी कहानी

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र बड्डूपुर अन्तर्गत एक बैंक एजेंट ने ऑनलाइन लूडो गेम में रुपए हारने के बाद लूट की झूठी साजिश रच दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बैंक एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है। हिटैची बैंक के एजेंट सुधीर कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया था कि बड्डूपुर क्षेत्र में उससे 3.54 लाख रुपए की लूट हुई है।सुधीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपनी बाइक से हिटैची एटीएम में रुपए जमा करने जा रहा था महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर ग्राम टिकरा के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने उसको रोककर रुपए लूट लिए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया और बड्डूपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि सुधीर को ऑनलाइन लूडो खेलने की लत है। वह गेम में 3.54 लाख रुपए हार गया था। इस हार को छिपाने के लिए उसने लूट की झूठी साजिश गढ़ी थी। अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के अनुसार थाना बड्डूपुर मे मुकदमा संख्या 109ध्2025 धारा 217 बी एन एस के दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular