Homeउत्तर प्रदेशब्रह्मदेव बाबा के मंदिर में विशाल भंडारे का हुआ भव्य आयोजन

ब्रह्मदेव बाबा के मंदिर में विशाल भंडारे का हुआ भव्य आयोजन

7 / 100 SEO Score

सतरिख, बाराबंकी – हरख ब्लॉक के खालेकपुरवा गांव के स्थित ब्रह्मदेव बाबा के स्थान पर मंगलवार को नवयुवक कुलदीप यादव के द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था।
बताते चलें मंदिर में सुबह से ही भक्तजन देवस्थान पर एकत्रित होने लगे और भगवान ब्रह्मदेव बाबा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद कुलदीप यादव के नेतृत्व में भंडारा शुरू हुआ। जिसमें गांव के लोग और आसपास के इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, और बुंदिया तैयार किए गए थे। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया और भगवान ब्रह्मदेव बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर परकुलदीप यादव ने कहा कि भंडारे का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को एकत्रित कर धार्मिकता और समाज सेवा कार्यक्रम के सफल आयोजन से ग्रामवासियों में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
इस भंडारे ने देवस्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं के मन में विशेष छाप छोड़ी। इस अवसर पर ऐसे तमाम लोग उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular