हरख, बाराबंकी- मंगलवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि चट्टान सिंह वर्मा की अगवाई में ब्लॉक सभागार में प्रधान संगठन की बैठक की गई। जिसमें मुख्य अतीत के रूप में जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव व जिला उपाध्यक्ष अवध राम वर्मा मौजूद रहे बताते चलें कि आयोजित बैठक में संगठन के सशक्तिकरण व विस्तार पर विशेष चर्चा की गई। जिसमें संगठन के प्रति उदासीनता दिखाने वाले पदाधिकारीयों को पदमुक्त किए जाने पर विचार किया गया। वहीं प्रांत जिला अध्यक्ष के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सुल्तानपुर प्रधान अयोध्या यादव को संगठन का जिला महामंत्री, मोहम्मदपुर प्रधान अशोक यादव को ब्लॉक महामंत्री नियुक्त किया गया।
बैठक में प्रधान कुलदीप शर्मा,सुनील वर्मा,मोहम्मद इसरार अहमद,अतर सिंह,सतीश सिंह,राजेंद्र वर्मा,श्यामू रावत,शिवराम यादव,सोनू रावत,अनिल रावत, राजेन्द्र प्रसाद सहित दर्जनों ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ब्लॉक सभागार में प्रधान संगठन की हुई तमाम मुद्दों को लेकर बैठक
RELATED ARTICLES




