Homeउत्तर प्रदेशभट्ट समाज के पदाधिकारियों ने गांधी भवन में बैठकर विचार विमर्श किया

भट्ट समाज के पदाधिकारियों ने गांधी भवन में बैठकर विचार विमर्श किया

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी- अखिल भारतीय भट्ट शक्तिपुंज अयोध्या के बैनर तले  देवाॅ रोड बंकी ब्लाॅक के सामाने स्थित गांधी भवन में मातृशक्ति प्रदेशीय सम्मेलन 1 दिसंबर दिन रविवार को प्रस्तावित है। जिसको लेकर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी शर्मा ने जनपद पहुंच कर भट्ट समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिम्मेदारी तय करते हुए समाज के लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत माल्यार्पण व नारेबाजी कर तमाम जिला पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महामंत्री राजेश शर्मा फक्कड़ के नेतृत्व में किया। मौके पर इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष आर.़एन. शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
रविवार को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय भट्ट शक्तिपुंज अयोध्या के प्रदेश व जिले के पदाधिकारी ने आज गांधी भवन में बैठकर विचार विमर्श किया। जिसमें 1 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाया जाए अपने सजातियों बन्दुओं से जनसंपर्क करके ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं इसके लिए सभी सजाती बंधुओ से पदाधिकारियों ने अपील की।
इस मौके पर अखिल भारतीय भट्ट शक्तिपुंज अयोध्या के पदाधिकारीगण राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी शर्मा जिला अध्यक्ष मातृशक्ति  सुमन शर्मा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा प्रदेश महामंत्री मदन मोहन शर्मा विजय कुमार शर्मा वेद शर्मा मृत्युंजय शर्मा बबलू योगेश शर्मा दुर्गेश शर्मा अखिल भारतीय भट्ट शक्तिपुंज अयोध्या के युवा राष्ट्रीय महामंत्री राजेश शर्मा फक्कड़ सभासद सहित प्रदेश लेवल के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular