Homeउत्तर प्रदेशभाकियू भानू ने धरना प्रदर्शन कर बीडीओ को सौंपा 10 सूत्रीय मांग...

भाकियू भानू ने धरना प्रदर्शन कर बीडीओ को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

8 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – भारतीय किसान यूनियन भानू के ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता की अध्यक्षता मे गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय पर बैठक कर 10 सूत्रीय मांगपत्र खंड विकास अधिकारी को सौंप कर निस्तारण की मांग। मांगो को समय से पूर्ण न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गयी है। बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हम सभी को एक बैनर के नीचे संगठित होना पड़ेगा तभी शासन प्रशासन से अपनी मांगो को पूरा कराया जा सकता हैं। बैठक मे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले तथा हक और हुकुक की लड़ाई लड़ने वाले सलाहुद्दीन अंसारी को संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही कई पंचायत के ग्राम प्रधान व सचिव की विकास कार्य पर लापरवाही व भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। जिसकी जांच कराने की मांग की गयी। साथ ही  ग्राम पंचायतों में हर घर जल योजना से ग्राम पंचायतों में जो इण्टरलांकिग खण्डजा रास्तों को खोदकर पाइप डाले गए हैं। उन रास्तों को सही कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जाए तथा गांव में चैपाल लगाकर ही चयन किया जाए। ग्राम पंचायत बांसा में पिंरतली तालाब से सिकंदरपुर रोड़ तक  नाला का निर्माण कराया जाए। ग्राम पंचायत रहरामऊ किसानो की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले पशुओं को पकड़कर गौशाला में बंद कराया जाए। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो में अधिकतर पीला ईटा घटिया मसाले का प्रयोग किया जाता है जिस पर रोक लगायी जाए। रहरामऊ पंचायत अन्तर्गत बंसत नगर में गोरखनाथ के घर से अरविन्द घर तक नाली का निर्माण और उमाशरण के घर से रोड किनारा होते हुए नदी तक नाला का निर्माण कराया जाए। ग्राम पंचायत मसौली अन्तर्गत चोरवाबाग भूलीगंज नीलम पत्नी रामू जो कि एक विकलांग महिला है इनको अभी तक आवास नही दिया गया है उनकी सक्रिय जांच करके आवास दिलाया जाए। अमदहा पंचायत अन्तर्गत हौजपुर में सुनील के घर से तालाब तक नाली निर्माण कार्य कराया जाए। रहरामऊ पंचायत अंतर्गत चक में जगदीश के घर से गोपीचंद घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाए . रहरामऊ पंचायत अंतर्गत कानू पीर मजार के पास  जो की बारिश में कच्चा रास्ता बह गया है पटवाया जाए बैठक मे  निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही किसानों की समस्याएं का निदान नही हुआ तो जल्द ही भारतीय किसान यूनियन जल्द ही एक बड़े आंदोलन का निर्णय करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी ब्लाॅक प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर महिला अध्यक्ष गुड़िया रावत ब्लॉक महामंत्री मोहम्मद राइस ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ब्लॉक सचिव उमेश रावत, मो.नासिर, शंकर जयसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular