Thursday, February 12, 2026
spot_img

21.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशभाकियू भानू ने बैठक कर बीडीओ को सौंपा 10 सूत्री मांगपत्र

भाकियू भानू ने बैठक कर बीडीओ को सौंपा 10 सूत्री मांगपत्र

मसौली, बाराबंकी – भारतीय किसान यूनियन भानू के  ब्लाक अध्यक्ष  राहुल गुप्ता की अध्यक्षता मे सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित मासिक बैठक मे विभिन्न मुद्दाओ पर चर्चा करते हुए 10 सूत्रीय मांगपत्र खंड विकास अधिकारी को सौपा। बीडीओ को मांगपत्र सौपते हुए भाकियू ब्लाक अध्यक्ष  राहुल गुप्ता ने कहा कि संगठन की यह मासिक बैठक है महीने भर मे होने वाली शिकायतों को दूर करने केलिए प्रत्येक माह बैठक कर ज्ञापन सौपा है ज्ञापन में दी गई समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन भानू अपने समस्त ब्लॉक के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करने पर विवश होना पढ़ेगा. इस मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारी महिला अध्यक्ष गुड़िया रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलाहुद्दीन अंसारी ब्लॉक महामंत्री मोहम्मद राइस ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम ब्लॉक सचिव राज नारायण ग्राम अध्यक्ष मोहम्मद हफीज गुड्डी शीला आज भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पश्चात भाकियू कार्यकर्ताओ ने नवागत प्रभार निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular