Homeउत्तर प्रदेशभाकियू लोकशक्ति व हरपाल गुट के संयुक्त रक्तदान शिविर का बीएसए ने...

भाकियू लोकशक्ति व हरपाल गुट के संयुक्त रक्तदान शिविर का बीएसए ने फीता काटकर किया उद्घाटन

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति व भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट का हर माह 6 तारीख को होने वाला स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जिलाध्यक्ष के के यादव गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पाण्डेय ने फीता काट कर किया।बताते चले गुरूवार को आयोजित रक्तदान शिविर में पांच कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से रामनारायण यादव अंकित कुमार यादव राहुल वर्मा उत्तम कुमार मोहम्मद सरताज ने रक्तदान कर महादानी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडे शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि भाकियू द्वारा किया जाने वाला रक्तदान का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। जिसमें किए गए रक्त से किसी को जीवनदान मिलता है। इससे बड़ा और कोई पुण्य  का काम नहीं है। इसलिए हर व्यक्ति को कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने वाले के शरीर के अंदर नए रक्त का संचार बहुत तेजी से होता है और कई जटिल बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल सतीश चंद्र मौर्य, मंडल महासचिव डॉक्टर रामनरेश पटेल, जिलाध्यक्ष के के यादव गुड्डू, जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी, महिला जिला प्रभारी अनीता वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष सकीना बानो, ब्लाॅक उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव (कुन्ना), तहसील अध्यक्ष गौरी कश्यप, ब्लड बैंक काउंसलर पंकज वर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular