बाराबंकी- भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा कासिम की अगुवाई में छाया चैराहे पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मो. यूनुस का पुलता फूँका गया। पुतला फूँकने से पूर्व कासिम ने कहा कि बाग्लादेश में जब से कट्टरपंथी मो0 युनुस की सरकार बनी है तब से हिन्दुओं को मारा जा रहा है मन्दिर तोड़े जा रहे है तथा साधू संतो को प्रताड़ित किया जा रहा है। कासिम द्वारा भारत के प्रधानमंत्री से मांग की गयी है कि बाग्लादेश को चेतावनी देकर अवगत करा दिया जाए कि यदि हिन्दुओं का नरसंहार नहीं रोका गया तो दुनिया के नक्शे बाग्लादेश को मिटा दिया जाएगा। कासिम द्वारा प्रेसवर्ता में बयान दिया गया कि बाग्लादेश नहीं मानता है तो मुस्लिम कट्टरपंथी देवबन्दियों को भारत से भगा दिया जाएगा और यह शुभ कार्य भारत में नबी की सुन्नत पर अमल करने वाला मुस्लिम करेगा।
पुलता फूँकने वालों में मुख्य रूप से मो0 फजल, फराज हुसैन, मो0 इकराम, मनीष दीक्षित, उदयराज सिंह, मो0 गुफरान, मो0 अतीक, शदर श्रीवास्तव, लालाराम चैहान, कुलदीप सिंह के साथ तमाम मुस्लिम उपस्थित रहे।




