Homeउत्तर प्रदेशभारी भ्रष्टाचार में लाखों खर्च कर बनाए गए तमाम सामुदायिक शौचालय निष्प्रयोज्य

भारी भ्रष्टाचार में लाखों खर्च कर बनाए गए तमाम सामुदायिक शौचालय निष्प्रयोज्य

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में ऊंची पहुंच के बल पर योगी सरकार में बेपरवाह नौकरशाह द्वारा ग्राम पंचायतों में लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपए की लागत से बनवाया गया, सामुदायिक शौचालय लोगों की सुविधा के लिए बेमतलब साबित हो रहा है। विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र में 96 ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की सुविधा के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में योगी सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जो बेमतलब साबित हो रहा है। उच्च अधिकारियों की नजर आज तक सिद्धौर ब्लॉक की 96 पंचायतों में नहीं पड़ी है। कि संबंधित बेपरवाह तो निगरानी कर्ता केयरटेकर भी ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए मुहैया कराई गई उक्त व्यवस्था के प्रति बेपरबाह है।वहीं जांच पड़ताल करने की कौन कहे, संबंधित जिम्मेदार उधर देखना तक मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। जिसका नतीजा हर ग्राम पंचायतों में हो रही फैली अव्यवस्था के रूप में देखा जा सकता है। योगी सरकार द्वारा तमाम सुविधा व्यवस्थाएं मुहैया कराए जाने के वावजूद आमजन खाली हाथ और निराश ही नजर आ रहा है। बताते हैं कि ब्लाक क्षेत्र का शायद ही कोई ऐसा सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन हो जहां नियमित, सुचारू रुप से जरूरतमंद ग्रामीणों को सुविधाएं मिल पा रही हों वर्ना कमोवेश एक जैसे ही हालात बताए जा रहे हैं।  

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular