Homeउत्तर प्रदेशभीषण गर्मी से बढ़े अस्पतालों में दस्त व डायरिया के मरीज

भीषण गर्मी से बढ़े अस्पतालों में दस्त व डायरिया के मरीज

7 / 100 SEO Score

अमेठी जनपद – अमेठी में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अस्पतालों की ओपीडी व इमरजेंसी में उल्टी, दस्त व डायरिया के मरीज बढ़े हैं। चिकित्सकों की ओपीडी और लैब में खून जांच के लिए मरीजों की कतार लग रही है। को जिला अस्पताल की ओपीडी एक हजार पार पहुंच गई। बढ़ते तापमान के बीच गर्मी से होने वाली बीमारियों में इजाफा हुआ है। इसका अंदाजा जिला अस्पताल की ओपीडी से लगाया जा सकता है। पहले जहां ओपीडी में करीब 800 लोग पहुंचते थे। वहीं अब करीब 1000 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इनमें अधिकांशत: मरीज बुखार, जुकाम, खांसी, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, शरीर दर्द आदि से पीड़ित हैं। इस मौसम में जरा सी लापरवाही करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। गर्मियों में डायरिया, फूड पॉयजनिंग, शरीर दर्द, सिर दर्द आदि होने की आशंका बहुत अधिक रहती है। साथ ही तेज धूप और पसीने की वजह से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन भी हो जाता है। हालांकि अभी डायरिया के मरीजों की संख्या इतनी अधिक नहीं है, लेकिन बुखार, जुकाम, खांसी, पेट दर्द, उल्टी, दस्त के रोगी अधिक आ रहे हैं। इमरजेंसी में 24 घंटे में पेट दर्द, उल्टी, दस्त व बेहोशी के 50 मरीज पहुंचे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular