Homeउत्तर प्रदेशभीषण जाम में हाईवे पर फंसे रहे श्रद्धालुओं के हजारों वाहन

भीषण जाम में हाईवे पर फंसे रहे श्रद्धालुओं के हजारों वाहन

7 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर – मौनी अमावस्या से दो दिन पहले शुरू हुआ जाम का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिले से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लगा रहा। यातायात बहाल कराने में दिनभर पुलिस हांफती नजर आई। अयोध्या प्रयागराज और लखनऊ वाराणसी हाईवे पर रात से लेकर दिनभर जाम लगा रहा। दोनों हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। शहर के पयागीपुर चौराहे से दक्षिण दिशा में पकड़ी गांव तक, पश्चिम में दादूपुर, पूरब में दोमुहां तिराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। गोलाघाट से टेढुई व कटका बाजार तक जाम की समस्या बनी रही। पुलिस ने जाम खोलवाने के लिए वाहनों को छोटे मार्गों से निकालने की पहल की। कुछ वाहनों को कटका बाजार से मायंग के रास्ते पर घुमा दिया गया। दुर्गापुर के पास लंभुुआ व अमेठी की तरफ वाहनों का रूट परिवर्तित कर दिया गया। हाईवे पर हजारों श्रद्धालु रास्ते में फंसे रहे। गांवों के संपर्क मार्ग भी वाहनों से चोक हैं। वहीं, कूरेभार में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ही जाम लग गया। कुछ वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से निकाला गया। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही लगभग ठप सी हो गई है। लंभुआ, कामतागंज, दोमुंहा, पयागीपुर, अमहट समेत पूरा हाईवे जाम से पूरे दिन कराहता रहा। पखरौली के पास रेलवे क्राॅसिंग जब भी बंद होती तो स्थिति बिगड़ जाती। पुलिस लगातार यहां कैंप करके जाम हटाने में लगी रही। अभी भी जाम से निजात मिलता नहीं दिख रहा है। महाकुंभ में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार को सात स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। इन ट्रेनों से करीब 10 हजार यात्री प्रयागराज से अयोध्या गए। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि ट्रेनों में अधिकांश यात्री बस्ती, गोंडा, बहराइच समेत अन्य जिलों के थे, जो सीधे अयोध्या धाम चले गए।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular