Homeउत्तर प्रदेशभूमि विवाद में चचेरे भाई पर चलाई गोली

भूमि विवाद में चचेरे भाई पर चलाई गोली

7 / 100 SEO Score

सेमरी बाजार, सुुल्तानपुर – कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर के कटरा चुग्घूपुर गांव में सोमवार दोपहर रंजिश में विपक्षी ने साथी के साथ मिलकर चचेरे भाई पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। उसके बाएं हाथ में एक गोली लग गई जिससे वह जख्मी हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घायल युवक को बिरसिंहपुर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा चुग्घूपुर गांव निवासी सुधीर तिवारी का सगे भाई संदीप तिवारी से भूमि विवाद चल रहा है। दोनों भाई अपने-अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते हैं। सुधीर का आरोप है कि विपक्षियों ने उनकी कुछ भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। उसके खिलाफ उन्होंने 22 अगस्त को अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका पुत्र अंश वैभव तिवारी (17) वाराणसी में रहकर पढ़ाई करता है। रविवार को वह वाराणसी से घर आया। दोपहर में वह खेत से चारा लेकर घर आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार उसके चचेरे भाई शुभ तिवारी ने रास्ता रोक लिया। बाइक पड़ोस के अमन तिवारी चला रहे थे। इससे पहले कि अंश कुछ समझ पाते, शुभ ने उस पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। एक गोली अंश के बाएं हाथ में लगी। गोली लगने से वह जख्मी हो गया। गोली की आवाज सुनकर जब तक अन्य लोग मौके पर पहुंचते, हमलावर बाइक समेत भाग निकले। जयसिंहपुर कोतवाली इंस्पेक्टर राम उग्र कुशवाहा ने घायल का बयान लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज में अंश का बयान देते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वह संदीप तिवारी के पुत्र शुुभ को गोली मारने का आरोपी बता रहा है जबकि बाइक चलाने वाले अमन को पड़ोसी बताया है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जयसिंहपुर कोतवाल अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular