Thursday, February 12, 2026
spot_img

21.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशभोजपुरी लोकरंग गीत महोत्सव का दूसरा दिन संपन्न भोजपुरी गीतों और लोकनृत्य...

भोजपुरी लोकरंग गीत महोत्सव का दूसरा दिन संपन्न भोजपुरी गीतों और लोकनृत्य से झूमे लोग

बाराबंकी- दो दिवसीय भोजपुरी लोकरंग गीत महोत्सव का आयोजन सेठ जगदेव मेमोरियल सरदार रूप वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज इसरौली सेठ में किया गया बताते चलें कि यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के सहयोग द्वारा ननका चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित किया गया। प्रस्तुति स्वरोही डांस एंड म्यूजिक ग्रुप के द्वारा की गई। धोबियाराग, बारहमासा, फगुनी गीतों पर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।राम विवाह गारी, आदि गीतों से सभी भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेश पटेल ने की स्वरोही डांस एंड म्यूजिक ग्रुप में प्रमुख कलाकारों पूजा पाण्डेय, विशाल पाण्डेय, राधा, प्रिया पटेल, रक्षपाल, स्नेहा, खुशबू, जस्सी वर्मा, स्वरोही पाण्डेय आदि। ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के द्वारा सम्मान करते हुए सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र अंगवस्त्र भेंट किया गया। महिला कलाकारों का सम्मान ट्रस्ट की सचिव पूजा वर्मा ने किया। मंच संचालन कन्हैयालाल ने किया।
इस मौके पर  वीरेंद्र सिंह, वंदना वर्मा, आनंद वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, सपना वर्मा, रेखा वर्मा, रंजीता जायसवाल सहित समस्त छात्र छात्राओं और उनकी माताएं उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular