Homeउत्तर प्रदेशभ्रष्टाचार की शिकायत पड़ी महंगी जिम्मेदार अधिकारी ही शिकायतकर्ता पर बना रहे...

भ्रष्टाचार की शिकायत पड़ी महंगी जिम्मेदार अधिकारी ही शिकायतकर्ता पर बना रहे दबाव

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी- विकासखंड बनिकोडर के ग्राम पंचायत बबुरी गांव में मनरेगा कार्यों की शिकायत श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष ने बीती 14 नवंबर को खंड विकास अधिकारी से की थी। जिसमें ग्राम प्रधान, सचिव,  तकनीकी सहायक वाअन्य की मिली भगत से कई लाखों का सरकारी धन का बंदरबांट किया गया। जिस पर बीडीओ ने 04 दिन बाद 18 नवंबर को  पत्र जारी करते हुए जांच टीम को एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए। लेकिन एक तरफ आज तक जहां अधिकारियों कर्मचारियों ने किसी प्रकार की ना कोई जांच की और ना ही मौके तक ही गए। बल्कि पूरा अमला भ्रष्टाचार को छुपाने में जुट गया। जिसमें उल्टा शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी शिकायत शपथ पत्र के माध्यम से पीड़ित शिकायतकर्ता श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष डी एन एस त्यागी ने डीएम से करते हुए जिला स्तरीय टीम से जांच करवा कर दोषियो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular