सिद्धौर, बाराबंकी – स्थानीय नगर पंचायत सिद्धौर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में राम लला मंदिर के प्रथम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया।
स्थानीय नगर पंचायत सिद्धौर के अमहट वार्ड में बुधवार को रामलला के 1 वर्ष पूरा होने पर ग्रामीणों के सहयोग से फुलौरी दास बाबा के मंदिर पर रामचरितमानस सुंदरकांड का पाठ कर हवन पूजन किया गया।तथा भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसी तरह कन्हवापुर के जंगपुरी महाराज के मंदिर पर हवन पूजन किया गया। सतनामी संप्रदाय के मंदिर जमालपुर, हवन पूजन किया गया।दुरौधा,सरसा समेत आदि स्थानों पर लोगों ने जगह-जगह अपने घरों व दुकानों पर हवन पूजन किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू रावत पूर्व सभासद रामप्रसाद वर्मा, महंत बाटकेश्वर पुरी,राजेन्द्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार वर्मा, सत्येंद्र कुमार वर्मा, बृजेश कुमार वर्मा अंकुर कुमार, कुंज बाबा रामदेव वर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।




