Homeउत्तर प्रदेशमकर संक्रांति पर्व पर जगह-जगह बांटी गयी खिचड़ी

मकर संक्रांति पर्व पर जगह-जगह बांटी गयी खिचड़ी

7 / 100 SEO Score

अमेठी – मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को जिले में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर खिचड़ी, गुड़, तिल, चावल और वस्त्र आदि का दान किया। पूरे दिन क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई स्थानों पर लोगों ने स्टॉल लगाकर खिचड़ी बांटी। इस दौरान बच्चों ने पतंग उड़ाकर त्योहार का आनंद लिया। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों को सुबह तिल के लड्डू, चिवड़ा, दही आदि का नाश्ता दिया गया। इसी के साथ खिचड़ी भोज कराया गया। लोगों ने सुबह स्नान, दान के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में मकर संक्रांति का पर्व मनाया। स्नान के बाद लोगों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि के लिए विधिवत पूजा-पाठ करके ब्राह्मणों को यथाशक्ति दान दिया। बच्चों के बीच सुबह से शुरू हुई पतंगबाजी का दौर देर शाम तक चलता रहा। जिले में जगह-जगह शिविर का आयोजन कर लोगों ने जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र व कंबल बांटकर पुण्य लाभ की कामना की। लोगों ने परंपरा के मुताबिक चावल, उड़द की दाल व काले तिल को स्पर्श कर उसका दान किया। इसके पश्चात लाई, चिवड़ा, गट्टा, गुड़ व तिल की पट्टी का स्वाद लिया। मकर संक्रांति पर लोगों ने शहर के साथ ही पूरे जिले में जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर खिचड़ी-तहरी का प्रसाद वितरित किया। मकर संक्रांति पर्व पर शहर में पतंग उड़ाने को लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को पतंग की दुकानों पर दिनभर अलग-अलग तरह की रंग-बिरंगी और छोटी एवं बड़ी पतंगों की खूब खरीदारी हुई। पूरे दिन बच्चों के साथ बड़ों ने भी पतंगबाजी की। शहर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के पास मकर संक्रांति पर ब्लॉक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ला की ओर से खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर दिवाकर पांडेय, अशोक शुक्ला, गौरव पाठक, दीपक शुक्ला, ऋषभ, विपिन आदि मौजूद रहे। फुरसतगंज नहर कोठी चौराहा स्थित बाबा परमहंस धाम पर मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पूजा कमेटी के सदस्यों की ओर से सोमवार को रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया था। मंगलवार को मानस पाठ समापन व हवन के बाद परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें कन्याओं के भोजन करने के उपरांत क्षेत्र के नागरिकों व भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इसके बाद परिसर में लगे मेले में नगाड़े की धुन पर बिरहा गीत का लोगों ने आनंद लिया। इस मौके पर आचार्य सूर्यभान गिरी, राजेश सिंह, धीरज तिवारी, मुकेश भारती, राम सागर, राम सुमिरन, राम कुमार आदि मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular