Homeउत्तर प्रदेशमछली मारने गए युवक की तालाब में गिरकर हुई मौत   

मछली मारने गए युवक की तालाब में गिरकर हुई मौत   

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – मछली मारने गए तालाब के पास गए युवक का पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिर गया, जहां डूब कर युवक की डूब कर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार रविवार को ग्राम गुनौली का निवासी जगत नारायण निषाद(50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय ईश्वर थाना रामसनेहीघाट के ग्राम चौरी अलादासपुर में स्थित तालाब में मछली निकालने आया था। जहां पैर फिसल जाने के कारण जगत नारायण तालाब में गिर पड़ा। जिसमें अधिक पानी होने के वजह से उसकी डूब कर मौत हो गयी। जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे रामसनेहीघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी मय हमराह के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने गांव वालों की मदद से मृतक का शव तालाब से बाहर निकलवा कर पंचायत नामा की कार्यवाही करके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular