हैदरगढ़, बाराबंकी – मोदी-योगी राज में भी दबंगों के हौसले किसकदर बुलंद हैं कि कब किसके साथ क्या हो जाय कुछ कहा नहीं जा सकता। मजदूरी करके अपने घर वापस लौट रहे ग्रामीण पर घात लगाये बैठे दबंगों ने पर जानलेवा हमला कर दिया। चीख पुकार सुन जब लेग बचाने दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए निकल भागे।
प्राप्त जानकारी अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बरांवां गांव के निवासी शिवकुमार रावत पुत्र राम लखन रावत मजदूरी करके रात्रि करीब 08 बजे जब वापस अपने घर लौट रहा था तो पीड़ित के बताए अनुसार बरांवां नहर के पुल पर पहले से घात लगाकर बैठे दबंगों ने उसपर अचानक जातिसूचक व मां बाप की गाली देते हुए धारदार हथियारों से लैंस होकर जानलेवा हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर जब आसपास के लोग जब बचाने दौड़े तो लेगों को आता देख हमलावर नौ दो ग्यारह हो गये। पीड़ित के सिर पर गंभीर चोट आयीं। लोगों ने उसे लहुलुहान अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में भर्ती कराया। जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जांच के लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों प्रखर सिंह पुत्र राकेश प्रताप सिंह, विवेक मौर्या पुत्र मथुरा प्रसाद मौर्या, देवशरण पुत्र मथुरा प्रसाद मौर्या, शुशील कुमार मौर्या पुत्र दुर्गा प्रसाद समेत 2 अज्ञात लोगों पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुये हमले की पुष्टि की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच पुलिस कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी की जाएगी।
मजदूरी कर घर लौट रहे ग्रामीण पर हुआ जानलेवा हमला, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज धारदार हथियार से हमला करने वाले 4 नामजद
RELATED ARTICLES




