Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशमजबूत भारत के लिए मजबूत भाजपा  जरूरी : कमलेश मिश्रा  सदस्यता अभियान...

मजबूत भारत के लिए मजबूत भाजपा  जरूरी : कमलेश मिश्रा  सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

बाराबंकी- क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा का  सदस्यता अभियान सिर्फ पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए नहीं है बल्कि भारत की मजबूती का एक अनुष्ठान है। भाजपा जितना मजबूत होगी देश उतना मजबूत होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष बुधवार को भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों एवं सभी मोर्चे के जिला अध्यक्षों संग  अभियान की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पार्टी ने तय किया है कि जिन जनपदों में प्राथमिक सदस्यता का लक्ष्य अनुमानित से पीछे है उन जिलों में प्राथमिक सदस्यता अभियान 30 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने  सक्रिय सदस्यता के लिए आवश्यक मानक पूर्ण कर लिए है उनकी सक्रिय सदस्यता की प्रक्रिया भी साथ में चलती रहेगी।उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारियों से उनके निर्धारित टास्क की जानकारी रेफरल कोड के जरिए प्राप्त की। सदस्यता अभियान के अंतिम सप्ताह में कार्यकर्ताओं से ताकत झोंकने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक गुरुवार को भी जारी रहेगी जिसमें सदस्यता अभियान टोली से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।अभियान की मॉनिटरिंग टोली भी गुरुवार की समीक्षा बैठक में मौजूद रहेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, दिलीप मिश्रा,रचना श्रीवास्तव,संदीप गुप्ता,गुरुशरण लोधी,शील रत्न मिहिर,विजय आनंद बाजपेई,प्रमोद तिवारी,नीता अवस्थी,रामेश्वरी त्रिवेदी,रोहित सिंह, सीए अश्वनी श्रीवास्तव, ब्रजेश रावत,आमिर खान,आशुतोष अवस्थी,पवन सिंह रिंकू मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular