Homeउत्तर प्रदेशमशरूम प्लांट पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का लटकता मिला शव पुलिस...

मशरूम प्लांट पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का लटकता मिला शव पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

7 / 100 SEO Score

कोठी, बाराबंकी – थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव स्थित हाथी बाबा मंदिर के समीप एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि कोठी थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव स्थित हाथी बाबा मंदिर  क्षेत्र में मशहूर है। यहीं पर गांव निवासी किसान पुरुषोत्तम प्रजापति करीब (35)  पुत्र उदयराज प्रजापति का मशरूम का प्लांट है। यही मशरूम की खेती करता था।वह घर से यही खेत पर जाने की बात निकला था। मंगलवार सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई  वाली प्लास्टिक की रस्सी फंदे से मचना में लगे बास से लटकता मिला। यहां पहुंचा एक ग्रामीण ने शव को देखा तो वह चीख पड़ा। इसकी सूचना गांव पहुंची तो मौके पर ग्रामीणों भीड़ एकत्र हो गई। बाद में रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट में मौत की स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी। उप निरीक्षक विजय कुमार यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया है। और मामले की जांच की जा रही है। आरोप से संबंधित तहरीर नहीं मिली है। मृतक के दो पुत्र सूरज (12) व अंशू  (8) वर्ष व पत्नी श्रीमती है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular