Thursday, February 12, 2026
spot_img

16.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशमसौली में सीओ की अध्यक्षता मे आयोजित थाना समाधान दिवस

मसौली में सीओ की अध्यक्षता मे आयोजित थाना समाधान दिवस

मसौली बाराबंकी – क्षेत्राधिकारी रामनगर शौरभ श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे आयोजित थाना समाधान दिवस मे राजस्व से संबंधित तीन शिकायते आयी जिसके निस्तारण के लिए राजस्व एव पुलिस की टीम गठित की गयी है। कस्बा  शहावपुर निवासी हाफ़िज मोहम्मद अतीक पुत्र मोहम्मद हनीफ ने सीओ रामनगर शौरभ श्रीवास्तव को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही श्रीराम और राधुनाथ ने भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। कस्बा शहावपुर के ही अब्दुल अजीज पुत्र स्व अब्दुल करीम ने बताया कि न्यायालय में भूमि विवाद विचाराधीन होने के बाद भी अशरफ ने दबँगई पर भूमि पर शौचालय निर्माण कर रहे है थाना क्षेत्र के ग्राम चुरौलिया निवासी रामराज पुत्र बेचूलाल, व मुरली ने गांव के ही ननकऊ उर्फ अनुप कुमार, व राकेश द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर जान से मारने की धमकी दे रहे है । क्षेत्राधिकारी रामनगर सौरभ श्रीवास्तव ने तीनों मामलों को गम्भीरता से लेते  हुए शीघ्र निस्तारण के लिए  पुलिस एवं राजस्व टीम  करने का निर्देश दिया। थाना समाधान दिवस मे प्रभारी निरीक्षक  यशकांत सिंह, राजस्व निरीक्षक स्वामीदीन सोनी सहित क्षेत्रीय लेखपाल एवं पुलिस विभाग के लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular