Homeउत्तर प्रदेशमहाकुंभ के लिए संघ कार्यकर्ता घर-घर मांग रहे बर्तन

महाकुंभ के लिए संघ कार्यकर्ता घर-घर मांग रहे बर्तन

7 / 100 SEO Score

प्रयागराज – में लगने वाले महाकुंभ में इस बार करीब दो माह तक भंडारे का आयोजन होगा। इससे मेला परिसर में पत्तलों से जगह-जगह कूड़े के ढेर के साथ गंदगी होगी। समस्या को ध्यान में रखकर संघ कार्यकर्ताओं ने एक अभियान जारी किया है, जिसमें वे एक थाली, एक थैला घर-घर मांग रहे हैं। कुंभ में आने वाले लोगों को कपड़े का झोला बांटा जाएगा व भंडारे में थालियों का वितरण किया जाएगा। तहसील क्षेत्र के भौसिंहपुर गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाहक विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि इस बार महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त व हरित कुंभ बनाने का प्रयास किया जाएगा। गांव के शिवा सिंह ने सात थाली व झोला संघ के लोगों को दिया। कहा कि यह अच्छी पहल है। इससे जहां हम कुंभ के साथ जुड़ रहे हैं, वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण कदम है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular