Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeअमेठीमहाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो बस से टकराई, दो महिलाओं...

महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो बस से टकराई, दो महिलाओं की मौके पर मृत्यु , सात गंभीर रूप से घायल

अमेठी- जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। महाकुंभ जा रही एक बोलेरो के बस के टकराने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अमेठी जिले में भीषण सड़क हादसा सामने आया जहां श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बोलेरो कार सामने आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो सवार तीन महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां दो महिलाओं को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया जबकि पांच घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।बोलेरो सवार सभी लोग सिद्धार्थनगर से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। रामगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज हाईवे स्थित त्रिशुंडी सीआरपीएफ गेट के सामने का है। जहां देर रात करीब 11:30 बजे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो संख्या यूपी 58 एफ 2770 कि सामने से आ रही रोडवेज बस से भीषण टक्कर हो गई।हादसे में बोलेरो सवार माला पत्नी सूर्यनाथ, सुशील गुप्ता पत्नी हजारीलाल गुप्ता,सूर्यनाथ वर्मा पुत्र कन्हैयालाल वर्मा,गुड़िया पत्नी हरिओम, हजारी प्रसाद पुत्र राम उजागिर,मैना वर्मा पत्नी फूलचंद वर्मा और नरसिंह मिश्रा पुत्र अर्जुन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रामगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां 45 वर्षीय माला वर्मा पत्नी सूर्यनाथ वर्मा और 38 वर्षीय सुशील गुप्ता पत्नी हजारीलाल गुप्ता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि पांच घायलों को प्रतापगढ़ जिला अस्प्ताल किया गया जहां से एक व्यक्ति को रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया है बाकी सभी का इलाज चल रहा है। सिद्धार्थनगर जिले के अलग-अलग गांव से तीन महिलाओं समेत कुल नौ लोग प्रयागराज संगम में स्नान करने के लिए जा रहे थे ।तभी अयोध्या प्रयागराज हाईवे के सीआरपीएफ गेट के सामने हादसा हुआ जिसमें दो महिलाओं की मौत हुई जबकि पांच घायलों का अलग-अलग स्थलों में इलाज चल रहा है ल।वही दो लोग मामूली रूप से घायल हुए थे जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। रामगंज थाना प्रभारी अजयेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular