Homeउत्तर प्रदेशमहाकुंभ में हुई भगदड़ में गोंडा के तीर्थयात्री की मृत्यु , वीडियो...

महाकुंभ में हुई भगदड़ में गोंडा के तीर्थयात्री की मृत्यु , वीडियो सामने आने से हुई पहचान

7 / 100 SEO Score

महाकुंभ – में मौनी अमावस्या के अवसर पर मची भगदड़ में गोंडा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में गोंडा के रुपईडीह गांव निवासी ननकन (47) की मौत हो गई। मृतक के परिजन जोखू प्रसाद का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर उनकी  पहचान हो सकी। ननकन अपनी 35 वर्षीय पत्नी रामादेवी व गांव के अन्य लोगों के साथ महाकुंभ स्नान करने के लिए गए हुए थे। वहां पर हुई भगदड़ में ननकन की मौत हो गई। महाकुंभ में मौत होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम राहुल है, छोटे बेटे का नाम अजय है। सबसे छोटे बेटे का नाम विजय है। फिलहाल परिजन अब प्रयागराज प्रशासन से लाश कुंभ स्नान करने गए परिजनों को देने की मांग कर रहे हैं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular