Homeउत्तर प्रदेशमहाकुम्भ संगम का गंगाजल लेकर हैदरगढ़ पहुंचा विशेष वाहन

महाकुम्भ संगम का गंगाजल लेकर हैदरगढ़ पहुंचा विशेष वाहन

7 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी – जो लोग महाकुम्भ नहीं जा पाये और गंगा स्नान से वंचित रह गये, उनके लिये मुख्यमंत्री के हर घर गंगाजल पहुंचाने का सपना साकार होता दिखा! लोगों ने वाहन का स्वागत किया। बुधवार दोपहर जब विशेष वाहन गंगाजल लेकर हैदरगढ़ पहुंचा तो लोगों ने सनातन धर्म के नारे लगाने शुरू कर दिये और गंगाजल लेने के लिये लोग पात्र लेकर पहुंचे। लोगों मे गंगाजल लेने की उत्सुकता साफ देखी जा सकती थी। हिन्दू जन कल्याण म़ंच के विजय हिंदुस्तानी ने हर हर महादेव, दिव्य कुंभ भव्य कुंभ के नारे लगाये जिसमें मौजूद लोगों ने उनका साथ दिया! इस मौके पर भाजपा नेता पंकज दीक्षित, वेद प्रकाश बाजपेयी, मंडल अध्यक्ष रजत मिश्रा मोहित, समाजसेवी आदर्श तिवारी दीपू, भानू मिश्रा, विजय हिंदुस्तानी, विकास पांडे, करूणेश द्विवेदी सोनू, सोमिल शुक्ला, विभोर गुप्ता, सत्यम मिश्रा, नीलू मिश्रा, आचार्य धर्मेंद्र मिश्रा किंकर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे! गंगाजल बांटते समय पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान भी मौजूद रहे!

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular