Wednesday, February 11, 2026
spot_img

19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशमहादेवा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा सघन निरीक्षण

महादेवा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा सघन निरीक्षण

बाराबंकी – महादेवा मेले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सघन निरीक्षण किया जा रहा है, जिसके क्रम में एक वाहन पर 400 बोरियों में रखें 40000 पानी के पाउच जो एक्वागंगा व गंगाजल ब्रांड के नाम के थे जिन पर भी निर्माणतिथि, वेस्ट बिफोर, विनिर्माता का नाम व पता अंकित नहीं था मौके पर विनष्ट करा दिया गया। विनष्ट पानी की कीमत लगभग एक लाख पचास हजार रुपए थी। मेला क्षेत्र में गुप्ता की दुकान पर विक्रय हेतु भंडारित 20 किलो बासी लड्डू जो अनहाइजीनिक स्थिति में रखे गए थे को भी विनष्ट कराया गया। यादव भोजनालय पर सब्जी बनाने हेतु रखे गए 20 किलो खराब आलू को भी विनष्ट कराया गया। विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण कर प्रसाद एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा मिश्रा, भगौती प्रसाद एवं खाद्य सहायक पवन वर्मा व शिवकुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular