त्रिलोकपुर, बाराबंकी – रामनगर क्षेत्र स्थित त्रिलोकपुर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। शिव मंदिर त्रिलोकपुर से कृपालेश्वर महादेव शिवाला मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू हो गया है। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां और बग्घी रथ शामिल होंगे। इनकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मसौली थाना प्रभारी एस कांत सिंह और त्रिलोकपुर चैकी इंचार्ज विनय कुमार ने पक्का तालाब स्थित शिव मंदिर का दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल और शोभायात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया।
महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों, मार्ग का निरीक्षण मसौली पुलिस
RELATED ARTICLES




