Homeउत्तर प्रदेशमहाशिवरात्रि पर जगह-जगह भंडारे का हुआ आयोजन

महाशिवरात्रि पर जगह-जगह भंडारे का हुआ आयोजन

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी- तहसील क्षेत्र के भिटरिया सुमेरगंज सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुधवार महाशिवरात्रि पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन करके कवँरियो का स्वागत क्षेत्र वासियों द्वारा किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत रामसनेहीघाट के कस्बा भिटरिया में छोटी हनुमानगढ़ी पर दिलोना मोड पर तथा हैदरगढ़ रोड भिटरिया ब्लॉक समीप सुमेरगंज कस्बा कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ। जहां पर पूढ़ी सब्जी हलवा मिष्ठान आदि का वितरण कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिवरात्रि का आयोजन किया गया। भिटरिया में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकांत तिवारी द्वारा आयोजित भंडारे में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने शिरकत किये मंत्री के साथ भाजपा नेता जवाहर लाल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा नयन भी मौजूद रहे। भिटरिया के अलावा मालिनपुर और बनीकोडर में भी भंडारे का आयोजन हुआ। सभी भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, दिलीप शुक्ला, प्रदीप द्विवेदी, विवेक तिवारी, राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, कुलदीप और राम नारायण मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular