Homeउत्तर प्रदेशमहाशिवरात्रि पर परी माता मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महाशिवरात्रि पर परी माता मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

7 / 100 SEO Score

सतरिख, बाराबंकी – सतरिख थाना क्षेत्र में स्थित परी माता मंदिर में महाशिवरात्रि का विशेष आयोजन इस बार भी पूरी भव्यता से आयोजित हुआ।
बताते चलें कि करीमाबाद मलौली शेखपुर गांव के पास स्थित इस मंदिर में माता रानी का अलौकिक दर्शन श्रद्धालुओं को मिल रहा है। महाशिवरात्रि महापर्व पर बुधवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुले। श्रद्धालुओं ने जय माता दी के जयकारों के साथ मंदिर में प्रवेश किया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। माता रानी को प्रसाद अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी। मंदिर के पुजारी महेश प्रसाद के अनुसार यह प्राचीन मंदिर बेहद मान्यताओं से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि यहां आने वाले हर श्रद्धालु की मनोकामना पूरी होती है। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष भीड़ उमड़ती है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन तैनात है। मंदिर परिसर में लखनऊ से आई संगीत पार्टी भी कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही है। दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular